Unnao News: मदरसे में पढ़ने जाती थी मासूम, मौलाना ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Unnao News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसा में पढ़ने गई पांच साल की मासूम के साथ मौलाना ने अश्लील हकरतें करते हुये दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
योगी सरकार ने मदरसों के सर्वे का काम हो रहा है। यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने मदरसों के नाम पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग की बात कही है। उनके इस बयान से यूपी की सियासत गरमा गई है। इससे पहले डॉ. शुचिता ने ही जून में पत्र लिखकर गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बंद करने की मांग की थी। प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को लिखे इस पत्र के बाद ही मदरसों के सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई थी।
बता दें कि मूलरूप से बाघरासी हासोपुर दरभंगा बिहार, हाल पता जामिया महमुदिया अशरफ उल उलूम थाना जाजमऊ कानपुर नगर निवासी मौलाना अब्दुल रहीम गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के 16 बीघा इलाके में एक मदसरा में मौलाना है और बच्चों को पढ़ाता है।
बुधवार सुबह गंगाघाट कोतवाली के एक गांव में रहने वाली पांच साल की मासूम के साथ उसने गलत हरकत करते हुये दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर बच्ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिस पर बच्ची का पिता गंगाघाट कोतवाली पहुंचा और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।
जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पर केस दर्ज किया और उसके गिरफ्तार किया।गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि मिली तहरीर पर आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज की कार्रवाई की गई है।

