उत्तर प्रदेश

Unnao News: नौसिखिया खलासी के वाहन स्टार्ट करने पर पंप कर्मी की दबकर मौत

Unnao News: बांगरमऊ के संडीला मार्ग स्थित आरएस पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी। यहां नौसिखिया खलासी ने जब वाहन स्टार्ट किया तो पेट्रोल पंप कर्मी की दबकर मौत हो गई।

वहीं, एक जख्मी हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के समय चालक पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर खलासी के सुपुर्द कर घर चला गया था।

माखी थाना क्षेत्र के पुरवा टेनई गांव के रहने वाले श्रीपाल गांव के ही साथी लक्ष्मण के संग बांगरमऊ क्षेत्र के संडीला मार्ग पर आरएस चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर रहकर नौकरी करते हैं। शनिवार रात वह पेट्रोल पंप पर चारपाई लगाकर लेटे हुए थे। तभी वहां एक टैंकर डीजल लेने के लिए आया हुआ था। चालक पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ी कर खलासी के पास छोड़कर अपने घर चला गया था। देर शाम खलासी ने वाहन स्टार्ट किया तभी वाहन अचानक आगे बढ़ते हुए चारपाई पर लेटे कर्मियों पर चढ़ा दी। चारपाई पर लेटे श्रीपाल व लक्ष्मण वाहन के नीचे दब गए।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पंप पर मौजूद अन्य चालकों ने आनन-फानन में वाहन को पीछे कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया और जख्मी साथी लक्ष्मण का हाथ टूटने से उसे रेफर कर दिया।

जानकारी पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर मौजूद खलासी भाग निकाला। घटना के संबंध में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =