उत्तर प्रदेश

Unnao News: 30 जनवरी को हुई किसान की हत्या का खुलासा

Unnao News:   30 जनवरी को हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने खुलासा करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि क्या थी किसान के हत्या की वजह…

 उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कर्मी बिझलामऊ गांव में 30 जनवरी को दिनदहाड़े हुई हत्या पुलिस के लिए दर्द बन गई थी. इसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने एसओजी और गंगाघाट पुलिस की टीम बना कर घटना के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी. जिसके बाद गांव में पूछताछ के बाद एसओजी टीम और पुलिस को अंकित और गांव की ही एक किशोरी के प्रेम संबंधों का इनपुट मिला. पुलिस ने अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो कड़ियां जुड़ने लगीं.

वहीं पुलिस ने जब अंकित से पूछताछ की तो बताया कि गांव की ही एक किशोरी से दीपक के माध्यम से संपर्क में आया था और उससे बातचीत होने लगी. ऐसे में किशोरी द्वारा फोन करने पर 30 जनवरी को मिलने गया था. अभियुक्त अंकित उर्फ त्रिकाल गांव के बाहर बनी एक समाधी के पास सरसों के खेत के पास पहुंचा तो, देखा कि मृतक गणेशी बबूल की लकड़ी कुल्हाड़ी से काट रहा था. ऐसे में अंकित ने गणेश को वहां से जाने के लिए कहा लेकिन इस बात से नाराज गणेश अंकित को गाली देने लगा और दोनों में लड़ाई हो गई.

एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि अंकित और गणेश का झगड़ा देख उसके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर गणेशी के सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे गणेशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना को अंजाम देकर तीनों कच्चे रास्ते से होकर भाग गये थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =