Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:वैलेंटाइन डे पश्चिम सभ्यता का गंदा घिनौना कृत्य है-अखिल भारत हिंदू महासभा

Muzaffarnagar: अखिल भारत हिंदू महासभा की एक अति आवश्यक बैठक जिला मुख्य कार्यालय छपार मैं संपन्न हुई इस कार्यक्रम मैं प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल सहारनपुर मंडल प्रभारी पंडित रामानुज दुबे एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित चमन लाल कुकिं जिलाध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दीपक शर्मा सचिन शर्मा ख्याली शर्मा दीपक कश्यप शर्मा सचिन मित्तल सहित अन्य हिंदू वीर उपस्थित रहे

जिसमें सभी ने एक स्वर में कहां की 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पश्चिम सभ्यता का गंदा घिनौना कृत्य है हम किसी के प्यार का कोई विरोध नहीं करते लेकिन इसकी भी एक सीमा लोक लाज आंखों की शर्म अपना समाज अपना धर्म के अनुसार दिनचर्या का अनुसरण करना यदि कोई प्यार करने वाले नग्नता का प्रदर्शन खुलेआम सड़कों पर करते हैं तो यह बर्दाश्त के काबिल नहीं होता

अगर उन्हें ऐसी ही घिनौना नग्न प्रदर्शन अपने माता-पिता की देखरेख में करें ताकि उनका सानिध्य उनको अच्छा लगेगा लेकिन फिर भी हम मातृशक्ति से और बाल गोपाल से यही प्रार्थना करते हैं कि अगर उन्हें देश के संस्कृति में विश्वास है तो बलिदानी वीर योद्धा लक्ष्मी बाई मां दुर्गा भाई मां अहिल्याबाई होल्कर माता शबरी सती सावित्री जो अपने पति को मौत के मुंह से निकालकर लंबा जीवन और सास ससुर का राजपाट वापस ले आए

मां शारदे की पूजा महाशिवरात्रि शिव पार्वती प्रेरणा और फुलेरा दूज के साथ-साथ उस वीर बालक बाला हकीकत राय तथा बालवीर छोटे-छोटे बच्चों की बलिदानी कथा तथा देश पर न्योछावर सैनिकों को याद कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का अच्छा पर्व हो सकता है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + six =