Feature

UP Police सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

UP Police रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का रिजल्ट (UP Police SI Exam Result Declared) जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI Recruitment 2021-22) परीक्षा दी हो

वे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB SI Bharti 2021) की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है – uppbpb.gov.in

इन पदों के लिए जारी हुआ है रिजल्ट –

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के नतीजे सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर – II पदों के लिए जारी किए गए हैं. बता दें कि परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 02 दिसंबर के बीच तीन चरणों में 92 केंद्रों पर हुआ था.

ऐसे चेक करें रिजल्ट –

    • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2021 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी uppbpb.gov.in पर.

 

    • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा, ‘UP Police SI Result 2021’. इस पर क्लिक करें.

 

    • इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी. इस विंडो पर आपको रिजल्ट की पीडीएफ फाइल दिखेगी.

 

    • यहां से अपना रोल नंबर चेक करें और चाहें तो इसकी हार्डकॉपी भी निकालकर रख सकते हैं जो भविष्य में काम आएगी.

 

    • इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9534 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए आवेदन 01 अप्रैल 2021 से शुरू हुए थे और 15 जून 2021 तक चले थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 3 =