फिल्मी चक्कर

उरी का ट्रेलर रिलीज

देश की हालिया सबसे बड़ी घटनाओं में शामिल जम्मू-कश्मीर में हुए उरी टेरर अटैक पर बनी फिल्म ‘उरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में उरी अटैक से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक के घटना क्रम को शामिल किया गया है. फिल्म की टीजर काफी समय पहले रिलीज कर दिया गया था. फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर एक खास दिलचस्पी पैदा हो गई थी.आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हाड़ी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और भावुक कर देने वाला भी. इसमें डायलॉग्स भी काफी दमदार रखे गए हैं.फिल्म के डायलॉग्स देशभक्ती की भावना से भर देने वाले हैं. एक डायलॉग में परेश रावल कहते दिख रहे हैं..ये नया हिंदोस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. वहीं एक अन्य डायलॉग में विक्की कौशल कहते नजर आ रहे हैं ‘उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर’. सिर्फ फिल्म के डायलॉग्स ही नहीं बल्कि ट्रेलर के बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी जोश भर देने वाला है. इस फिल्म का संगीत शेशावत सचदेव ने दिया है और लीरिक्स कुमार, राज शेखर और अभिरूचि चंद ने लिखे हैं.फिल्म की कहानी 18 सिंतबर 2016 को उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले से लेकर 29 सिंतबर को भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के घटना क्रम को शामिल किया गया है. उरी कैंप पर हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी.फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है और इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं.

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =