खेल जगत

FIFA-ट्रम्प के फोन के बाद अमेरिकी खिलाड़ी का रेड-कार्ड रद्द

FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फोन के बाद फीफा ने अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड को रद्द कर दिया और बालोगुन को बेल्जियम के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलने की परमीशन भी दी गई। हालांकि, बालोगुन के खेलने के बाद अमेरिका की टीम राउंड ऑफ 16 मैच में बेल्जियम के खिलाफ 1-4 से हारकर बाहर हो गई।

फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में संभवत: यह पहला मामला है, जब किसी राष्ट्राध्यक्ष ने फीफा से किसी खिलाड़ी की पैरवी की हो और फीफा ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। बालोगुन के मामले में फीफा के फैसले के बाद बेल्जियम फुटबॉल संघ और यूरोपियन फुटबॉल यूनियन ने फीफा का विरोध किया है।

यह वर्ल्ड कप के इतिहास में रेड कार्ड रद्द होने का दूसरा मामला है। पहला मामला 1962 में सामने आया था। तब ब्राजील के गैरिंचा को सेमीफाइनल में चिली के खिलाफ रेड कार्ड दिखाया गया था। लेकिन, गैरिंचा ने फाइनल में हिस्सा लिया और चेकोस्लोवाकिया पर जीत हासिल की।

क्योंकि, उस समय रेड कार्ड के बाद खिलाड़ी पर प्रतिबंध नहीं लगता था, बल्कि अधिकारी सबूतों के आधार पर सजा तय करते थे। 1962 में फीफा की अनुशासनात्मक समिति का निर्णय राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से घिरा हुआ था।

बालोगुन को बोस्निया के खिलाफ रेड कार्ड दिखाया गया था

25 साल के बालोगुन को पिछले नॉकआउट मुकाबले में रेड कार्ड मिला था, जिसके बाद नियमों के अनुसार उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना चाहिए था। इसके बावजूद फीफा ने उन्हें बेल्जियम के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले में खेलने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद बेल्जियम फुटबॉल महासंघ ने फीफा के खिलाफ अपील दायर की। बालोगुन ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन गोल किए हैं।

बालोगुन को बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंडर तारिक मुहारेमोविक पर फाउल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया था।

ट्रम्प ने दखल देने की बात मानी

मैच से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बालोगुन रेड कार्ड मामले में दखल देने की बात को स्वीकार किया। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा कि उन्होंने ही फीफा से कहा था कि वे अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन पर लगाए गए एक मैच के बैन की समीक्षा (रिव्यू) करे।

ट्रम्प ने कहा- मैंने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से बात की थी और फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा था। क्योंकि, मुझे नहीं लगता था कि यह फाउल था। उन्होंने कहा- फीफा ने सही निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंध लागू किया जाता, तो टूर्नामेंट पर एक बड़ा धब्बा लग जाता।

फीफा ने फैसले का किया बचाव

इन्फेंटिनो ने सोशल मीडिया पर कहा कि अनुशासन समिति ने पूरी स्वतंत्रता के साथ निर्णय लिया है और हर मामले का मूल्यांकन संबंधित नियमों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया जाता है। हालांकि, इस फैसले ने विश्व कप के दौरान फीफा की पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22216 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − five =