वैश्विक

किया करते थे लग्जरी कारों में अर्पिता संग पार्टी, टीचर भर्ती घोटाले में फंसे पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री Partha Chatterjee

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री Partha Chatterjee की करीबी अर्पिता मुखर्जी के लेकर हर दिन नया खुलासा हो रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी कारों की तलाश कर रहा है, जो उनके टॉलीगंज की पार्किंग से गायब है. ईडी के मुताबिक पार्थ चटर्जी अर्पिता को अपने साथ इन्हीं लग्जरी कारों में ले जाते थे. उन कारों के अंदर दोनों पार्टियां किया करते थे.

Partha Chatterjee और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी, जिनके फ्लैट से शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में कथित तौर पर कुल 52 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं. दोनें फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं.

शनिवार को ईडी को अर्पिता मुखर्जी के न्यू टाउन के तीसरे फ्लैट पर 2 करोड़ रुपए और मिले हैं. अर्पिता के पांच बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. कुछ अन्य बैंक खाते भी कथित तौर पर अर्पिता मुखर्जी द्वारा संचालित किए जा रहे थे. इन अन्य बैंक खातों का संबंध कई शेल कंपनियों से है. सभी शेल कंपनियां अब ईडी के रडार पर है.

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि इन लग्जरी कारों का संबंध इस मामले से है. क्योंकि इनमें से एक कार अर्पिता मुखर्जी को पूर्व मंत्री ने गिफ्ट में दिया था. यह भी माना जा रहा है कि चटर्जी ने अन्य लग्जरी कारों को खरीदने में भी अर्पिता की मदद की थी.

ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक Partha Chatterjee  एक दुसरी कार से अर्पिता की कार का पीछा किया करते थे. कुछ दूरी के बाद पार्टी करने के लिए अर्पिता की कार में वह चले जाते थे. लापता कारों में एक मर्सिडीज है जिसका ईडी अधिकारियों ने पता लगाया है. इसके साथ ही लापता कारों में एक ऑडी और दो होंडा सिटी भी शामिल है.

Partha Chatterjee  द्वारा दो नई कारों को बुक किया गया था. जिसके लिए एडवांस पेमेंट भी किया जा चुका था. लेकिन उनकी डिलीवरी से ठीक पहले पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार कर लिया गया. जांचकर्ताओं ने कहा है कि इन दोनों कारों को शेल कंपनियों के लिए बुक किया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =