Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। सरवट रोड कच्ची सड़क के निकट सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में कोविड-१९ के वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्रीमान सत्यपाल सिंह पाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी व जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ संदीप शर्मा जी द्वारा फीता काटकर व माँ सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया।

सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल नंदकिशोर मंडल महामंत्री केशव मंडल का भी स्वागत किया गया। ४०० वैक्सीनेशन हुआ

जिसमें हॉस्पिटल की टीम का विशेष योगदान रहा।वार्ड ३१ की सभासद एवं सर्व ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष महिला विंग पूनम शर्मा , मनोज शर्मा जी एवं सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दीपक त्यागी का प्रबंधन में विशेष सहयोग रहा।

सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा जिला अध्यक्ष हरीश गौतम जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, आदेश शर्मा, अभिनव मुदगल, नीलू त्यागी, शिवकुमार, लोकेंद्र, नीशू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। आयजको की ओर से जलपान व अन्य सुविधाओं की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 1 =