Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- भरतनाट्यम की बारिकियों को मौखिक एवं भाव भंगिमाओं के द्वारा समझाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डी० ए० वी० इण्टर कालेज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में स्पिक मैके ( सोसायटी फार द प्रोमोशन आफ इंडियन क्लासिक म्यूजिक एण्ड कल्चर अमंगस्ट यूथ) द्वारा भारतीय संगीत सांस्कृतिक विरासत को शिक्षा के माध्यम से युवा पीढ़ी में संजोकर रखने के लिये स्पिक मैके के तत्वाधान में भारत की जानी मानी भरतनाट्यम कलाकार सयानी चक्रवर्ती का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें नृत्यांगना ने भरतनाट्यम की बारिकियों को मौखिक एवं भाव भंगिमाओं के द्वारा समझाया।

इस कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए डा०कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षा की सम्पूर्णता तभी सार्थक हो सकती है जब उसमें भारतीय विरासत का परिचय भी समाहित हो। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा विजय कुमार शर्मा सोहनपाल, डा० राजेश कुमारी एवं अन्य अतिथि तथा सयानी चक्रवर्ती द्वारा किया गया

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार भी अरुण कुमार नरेश कुमार अनिल यादव सुनील कुमार संजीव कुमार सोहनपाल, श्रीमती मोनिका श्रीमती प्रतिमा श्रीमती ममता डा०गरिमा जैन, डा० निति मित्तल, श्रीमती भावना सिंघल, श्री मोहिब हसन राजकुमार आदि का सहयोग रहा

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा द्वारा नृत्यांगना सयानी चक्रवर्ती एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 13 =