Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी नई मंडल की टीम द्वारा वोट बनवाने के लिए कैम्प लगाया

मुज़फ्फरनगर। गाँधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में भारतीय जनता पार्टी नई मंडल की टीम द्वारा मतदाता पूर्नरिक्षण अभियान के अंतर्गत वोट बनवाने के कैम्प का मंत्री कपिलदेव ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

कैम्प में जिनकी उम्र दिनांक १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी तथा अभी तक वोट नहीं बनी अथवा किसी कारण से कट गई हो तो द्वारकापुरी व गांधी कॉलोनी के निवासी गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी में जाकर अपनी वोट बनवा सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखदर्शन सिंह बेदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, संजय गर्ग, सभासद प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुघ, संजीव अरोरा जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबड़ा, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री डॉ अशोक, बबीता गुप्ता सीमा शर्मा प्रशांत गौतम, अश्वनी शर्मा, पंकज महेश्वरी, दयाल कश्यप आदि रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =