उत्तर प्रदेश

Varanasi: हॉस्टल में छात्रा के साथ छेड़खानी की तथाकथित भाजपा नेता मनीष अग्रहरी ने

Varanasi हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में रहने वाली सभी छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया. पीड़ित छात्रा के सूचना पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया और सभी छात्राओं को अन्य दूसरे हॉस्टल में स्थानांतरित करवाया. मामला वाराणसी के थाना आदमपुर क्षेत्र के राजघाट का है जहां आरोपित मनीष अग्रहरी हॉस्टल चलाता है.

पड़ाव स्थित राजघाट क्षेत्र में पूर्व पार्षद के बेटे व तथाकथित भाजपा नेता मनीष अग्रहरी हॉस्टल चलाता है. बुधवार की देर शाम हॉस्टल में रहने वाली छात्रा में मनीष के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया.

सूचना पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राओं ने एक साथ हॉस्टल खाली कर सड़क पर आ गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी छात्राओं को अन्य हॉस्टल में सुरक्षित स्थानांतरित करवाया.

आदमपुर थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा के तहरीर पर हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और बृहस्पतिवार को उसका चालान काट कर उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं छेड़खानी के इस घटना के कारण पीड़ित छात्रा के परिवार ने आरोपित मनीष अग्रहरी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =