उत्तर प्रदेश

Varanasi: युवती के साथ की बदतमीजी, पति और पत्नी ने पीछा कर बाइक सवार को दबोचा

Varanasi: रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर बुधवार की रात बाइक सवार युवक ने स्कूटी लेकर जा रही एक युवती के साथ बदतमीजी की। युवती का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी कर उसकी चेन छीनने का प्रयास किया गया। युवती ने रामनगर थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवक की बाइक को रामनगर थाने ले गई।युवती के अनुसार, वह सुंदरपुर स्थित अपने मायके से पति के साथ मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। वह स्कूटी से और उसका पति बाइक से था। सामने घाट पुल पर पहुंची तो अंधेरा होने के कारण बाइक सवार एक युवक उसकी स्कूटी के सामने आकर खड़ा हो गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा।

पीछे आ रहा उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही वह शोर मचाने लगी। यह देख कर युवक बाइक लेकर रामनगर की ओर भाग निकला। पति और पत्नी ने बाइक सवार युवक का पीछा किया। रामनगर किला मार्ग स्थित राधा किशोरी बालिका राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर युवक को पति-पत्नी ने पकड़ लिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21001 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =