उत्तर प्रदेश

Firozabad News: जहरीला पदार्थ खाने से सराफ व्यापारी की मौत

Firozabad News में बुधवार को सराफा व्यापारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घर वालों को जानकारी मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने जहर देकर हत्या करने की बात कही। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले विक्रम तोमर (47) बुधवार को अचेत अवस्था में तोमर गेस्ट हाउस में पड़े मिले। जानकारी होने पर बेटा अभिनव मौके पर पहुंचा। यहां पिता को जमीन पर पड़ा देखा। इस पर उसने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और विक्रम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आगरा के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। विक्रम की बेटी आरुषि ने अपने ताऊ और उनके बेटों पर जहर देकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =