उत्तर प्रदेश

Varanasi: प्रेमी के साथ चली गई गर्भवती विवाहिता-अजब प्यार का गजब कारनामा

Varanasi के मिर्जामुराद क्षेत्र में  विवाहिता अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। मामला मिर्जामुराद थाने तक भी पहुंचा, घंटों पंचायत और मान-मनौव्वल का दौर चला। मगर, विवाहिता अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

इसके साथ ही विवाहिता ने अपने पति को मंगलसूत्र ससुराल से मिले सभी जेवर भी लौटा दिया। परिवार के लोग विवाहिता को घर की इज्जत की दुहाई देते रहे लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रही। घटना बुधवार रात की है।  इधर, इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। 

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पहले अदमापुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवती अपने ही पड़ोस में रहने वाले वाहन चालक से प्रेम करती थी। बताया जाता है कि ससुराल से लगभग 25 दिन पहले विवाहिता अपने प्रेमी संग चली आई और कचहरी जाकर हलफनामा देकर शादी कर ली। विवाहिता गर्भवती भी बताई गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =