उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: नजदीकियों से सशंकित ससुर ने बहू को फावड़े से उतारा मौत के घाट

Gorakhpur: पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव में बुधवार की सुबह ससुर ने बहू रीमा (40) के सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ससुर, बहू की किसी से उसकी नजदीकियों से सशंकित था। उधर, बेटे ने संपत्ति के लालच का आरोप लगाकर बड़े दादा, उसकी महिला मित्र कलावती और चाची नीलम पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कलावती को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एएसपी मानुष पारिख ने स्थानीय फोर्स के साथ पहुंचकर छानबीन की।

पुलिस के मुताबिक, तुलसीदेई गांव निवासी रीमा के पति हरिश्चंद्र की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हरिश्चंद्र को बचपन से ही गांव की कलावती व उसके तीसरे पति दुबई यादव ने गोद ले लिया था। बड़े ससुर संतराज ने शादी नहीं की थी। कलावती से उसके नजदीकी रिश्ते हो गए थे।

इस वजह से वह भी वहीं पर रहता था। हरिश्चंद्र की पत्नी रीमा अपने बड़े ससुर संतराज, कथित सास कमलावती व देवरानी नीलम के साथ रहती थी। रीमा ने बच्चों की परवरिश के लिए एक स्कूल में खाना बनाने का काम शुरू कर दिया था। स्कूल में ऑटो चलाने वाला युवक भी अक्सर रीमा को लेने के लिए आ जाता है।

पुलिस का कहना है कि संतराज को संदेह हो गया था कि दोनों के बीच में गलत रिश्ते हैं, इस वजह से उसने बहू पर स्कूल न जाने का दबाव बनाने लगा। लेकिन रीमा नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात में विवाद हुआ, लेकिन बुधवार सुबह रीमा फिर स्कूल जाने की तैयारी में थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 12 =