उत्तर प्रदेश

Aligarh News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री तनवीर सैफी पर फायरिंग

Aligarh News: अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता पर फायरिंग का मामला सामने आया है. वारदात के बाद भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के भोजपुरा इलाके में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री तनवीर सैफी का घर है. सैफी के परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात तीन लोग तनवीर को बुलाने के लिए घर आए थे. वह उन्हें अपने साथ बाहर ले गए और तनवीर को गोली मार दी. इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सैफी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

इससे पहले अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में ठेकेदारी के विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोलीबारी में एक ठेकेदार के शरीर में छह गोलियां लगी हैं, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ खैर, सीओ गभाना, एसओजी समेत पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घायल ठेकेदार के पार्टनर ने बताया कि उनकी विपक्षी पार्टी जो अपराधी किस्म की है, उन्होंने उन दोनों के ऊपर जानलेवा हमला किया है, जिसमें उनका पार्टनर गंभीर रूप से घायल हो गया.

खैर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह और उनका लोधा थाना क्षेत्र निवासी पार्टनर पीयूष की आपस में साझेदारी है और वह जेसीबी चलाने का काम करते हैं. उनका काम डिफेंस कॉरीडोर क्षेत्र में चल रहा है और इसकी वजह से उनकी अन्य ठेकेदारों से व्यापारिक मतभेद रहता है.

सोमवार की देर रात वह अपना काम कर रहे थे कि इसी दौरान वहां पर नरेंद्र, उसका भाई नितिन और उसके मित्र साहिल और मुकुल वहां पर आ गए. उन्होंने वहां आकर गाली गलौज शुरू कर दिया और बोले कि ये यहां आकर जेसीबी चलाएंगे. इसके बाद आरोपियों ने ताबकतोड़ गोली चलानी शुरू कर दी. जिसमें पीयूष के शरीर में कई गोलियां लगी हैं.

पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी अपराधी किस्म के हैं और उन्हें जान से मारने की नीयत से वहां आए थे. उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और जब उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने दौड़ाकर गोलियां चलाई. लेकिन जैसे तैसे पीड़ित ने अपनी जान बचाई, लेकिन उसका साथी घायल हो गया.सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि दो पक्षों में ठेकेदारी को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + six =