Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डा.भीमराव अम्बेडकर के 64 वें परिनिर्माण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धाजंलि

3 4 |

मुजफ्फरनगर। संविधान रचियता बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के 64 वें परिनिर्माण दिवस पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जनपद सहित नगर मे अनेक स्थानो पर श्रृ़द्धांजलि सभा आयोजित हुई।

कचहरी गेट के समीप स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर की मुर्ति पर शहीद उद्यम सिह सेना, बसपा कार्यर्ताओं तथा दलित संगठनो व अन्य राजनैतिक दलो से जुडे पदाधिकारियो ने बाबा साहेब की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसी संदर्भ मे महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय, सपा कार्यालय, भाजपा, कांग्रेस व रालोद कार्यालय आदि विभिन्न राजनैतिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

 

बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को शहीद उद्यम सिह सेना ने दी श्रद्धाजंलि4 |
मुजफ्फरनगर। शहीद उद्यम सिह सेना द्वारा गांव बागोवाली संत रविदास मन्दिर मे बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के 64 वें महापरिनिर्माण दिवस पर आयोजित बैठक मे श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता सुरेश गाधला ने की तथा संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर शहीद उद्यम सिह सेना के अध्यक्ष विकास मेडियन ने कहा कि बाबा साहब ने देश के सभी वर्गा मे शोसितों और वंचितो के लिए काम किया। बाबा साहब हमारे लिए आदर्श हैं। बैठक मे अर्जुन अलमासपुर, सोमपाल, अर्चन, रोहित कुमार,अर्चन,राहुल,दीपक, विपुल, सुरेश,अमित कुमार आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk