मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में रितुराज बंसत का महोत्सव और मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। एसएस दास चैरिटेबल मैमो. ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पं. होतीलाल शर्मा ने श्री गणेश वंदना एवं विद्य़ा की अधिष्ठात्री व गीत संगीत की देवी मां शारदे के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना सम्पन्न करायी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक डाक्टर्स एसो. के अध्यक्ष डा. विवेक गुलाटी, सचिव डा. अमित कुमार सैनी उपस्थित हुए। अध्यक्षता स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा नागमणि ने की। सर्वप्रथम लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष ने स्व. एसएस दास के चित्र पर माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात संदीप दास एडवोकेट एवं श्रीमती सीमा दास ने ताहरी व मीठे चावलों का प्रसाद वितरित किया। सैकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद संकल्प के महासचिव विष्णु स्वरूप अग्रवाल इलाहाबाद बैंक वाले डा. राकेश अग्रवाल, अनिल गोयल गर्ग, एडवोकेट विजय गोयल, विजय सिंघल, रविन्द्र कुमार, विनय अग्रवाल, अजय गुप्ता, डा. अजय गर्ग, कमल गोयल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बसंत महोत्सव में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत संदीप दास एडवोकेट व श्रीमती सीमा दास एवं उनके परिजनों ने किया।
