वैश्विक

Vatican City: चर्च में पादरियों को समलैंगिक जोड़ों को आशीर्वाद देने की मंजूरी-The Pope

Vatican City ऐतिहासिक फैसले में रोमन कैथोलिक पादरियों को समलैंगिक जोड़ों को आशीर्वाद देने की मंजूरी दे दी है. हालांकि वे आशीर्वाद तब तक दे सकते हैं, जब तक ये शादियां चर्च के नियमित अनुष्ठान या धर्मविधि का हिस्सा नहीं होंगी. इस फैसले को The Pope पोप फ्रांसिस ने मंजूरी दी है. वेटिकन ने सोमवार को यह जानकारी दी.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Vatican City के The Pope सैद्धांतिक कार्यालय की ओर से जारी किए गए दस्तावेज में कहा गया है कि इस तरह का आशीर्वाद सिर्फ इस बात का संकेत है कि ईश्वर सबके लिए हैं और वे सबको स्वीकार करते हैं. हालांकि वेटिकन महिला और पुरुष के बीच ही संबंध को वैध मानता है. चर्च ने अपने इस फैसले पर कहा, “इसे किसी भी तरह से विषमलैंगिक विवाह के संस्कार के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए.”

दस्तावेज में कहा गया है कि पादरियों को हर मामले के आधार पर फैसला करना चाहिए और अगर कोई भी इंसान चर्च में ईश्वर का आशीर्वाद लेना चाहता है तो उसे भीतर आने से रोकना गलत है. इस ऐतिहासिक फैसले पर पोप ने अक्टूबर में ही संकेत दिया था कि कुछ आधिकारिक बदलाव पर विचार किया जा रहा है.

8 पेज के दस्तावेज में कहा गया है, “चर्च सिखाता है कि समलैंगिक आकर्षण पाप नहीं है, लेकिन समलैंगिक कृत्य पाप है.” पोप फ्रांसिस ने 2013 के चुनाव के बाद से 1.35 अरब सदस्यों वाले चर्च के नैतिक सिद्धांत को बदले बिना LGBTQ समुदायों का स्वागत करने का प्रयास किया है. वेटिकन लंबे समय से यही कहता आया है कि वह समलैंगिक जोड़ों को आशीर्वाद नहीं दे सकता, क्योंकि यह चर्च के सिद्धांतों के खिलाफ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =