चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, बाइक भी बरामद
राजधानी कमिश्नर की कमिश्नरेट पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब क्षेत्र में आये दिन चोरी जैसी घटना को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे लग गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक को भी बरामद कर लिया है।
डीसीपी नार्थ देवेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह व एसीपी महानगर आईपीएस सय्यद अली अब्बास के निर्देशन में विकास नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार तिवारी की टीम ने क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर मनीष को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
स्मरण रहे कि गत 11 जुलाई को अलीगंज थाना क्षेत्र से गाड़ी चोरी की पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था। विकास नगर थाने में तैनात क्राइम टीम के एसपी यादव व पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा था। इंस्पेक्टर विकास नगर आनंद कुमार तिवारी व एसएसआई मंगल सिंह व एसआई अमरपाल अग्निहोत्री व क्राइम टीम में तैनात एसपी यादव द्वारा आज राजधानी के इस शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार चोर के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है।
