Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश

दो से अधिक बच्चे होने पर होगी यह दिक्कत: सीएम योगी ने नई जनसंख्या नीति का किया एलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  ने नई जनसंख्या नीति का एलान कर दिया है। इस मौके पर इन्होंने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या विकास की रह पर बाधक बन सकती है। इस दिवस के मौके पर सीएम आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज नई जनसंख्या नीति का एलान कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई जनसंख्या नीति हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसी के साथ इन्होंने कहा गरीबी का एक बड़ा कारण जनसंख्या को भी माना जाता है। सीएम ने कहा हमें देश की जनसंख्या को लेकर सोचने की जरुरत है।

सीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूपी में प्रजन्न दर को कम करने की जरूरत है। यूपी में प्रजन्न दर 2.9 है इसे 2.1 पर लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा दो बच्चों के बीच सही अंतर होना जरुरी है नहीं बच्चों में कुपोषण का खतरा बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘मुझे जनसंख्या नीति लागू करते हुए काफी खुशी मिल रही है।

नई जनसंख्या नीति 2021 -30 तक की अवधि के लिए लागू की गई है। इस नीति में परिवार नियोजन कार्यक्रम के जरिए गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाया जाएगा। सुरक्षित गर्भपात की सुरक्षा होगी। इस नीति के माध्यम से नवजात व मातृ मृत्यु दर को कम करने और बांझपन की समस्या से समाधान पाने के लिए कई उपाय किए जायेंगे

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर योगी सरकार ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है जिसके मुताबिक अब ‘हम दो, हमारे दो’ का प्रस्ताव रखा गया है और इसको लेकर कड़े नियम भी तैयार किए गए हैं। दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर सरकारी नौकरियों के आवेदन और प्रमोशन का मौका नहीं मिलेगा।

इसके साथ सरकारी 77 योजनाओं से भी वंचित रहना पड़ सकता है। यह नियम लागू होते ही जिनके दो बच्चे हैं और शपथ पत्र देने के बाद अगर तीसरा बच्चा होता है तो ऐसे में निर्वाचन रद्द होने का प्रस्ताव है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 9 =