उत्तर प्रदेश

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नंबर प्लेट बदल कर करते थे उपयोग

अमेठी पुलिस और एसओजी टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। गिरफ्तार युवकों के पास नौ दो पहिया वाहन बरामद किया। अधिकांश वाहन बिना नंबर के पाए गए है। बरामद मोटर साइकिल वाहन स्वामियों को सुपुर्द करने की काम किया जा रहा है।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रेमचन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर मय हमराही व प्रभारी एसओजी उ0नि0 विनोद यादव मुखबिर की सूचना पर राजेन्द्र यादव पुत्र शारदा यादव, सनी यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रताप यादव, राकेश सरोज पुत्र जियालाल सरोज,तीर्थ वर्मा पुत्र बुद्धिराम वर्मा को चोरी की 04 मोटरसाइकिल के साथ चन्द्रिकन रोड़ पतऊ के पुरवा के पास से बीती रात्रि में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पास में ही बने अर्धनिर्मित मकान से चोरी की 05 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई ।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह मोटरसाइकलें हम लोग प्रतापगढ़ से भिन्न-भिन्न जगहों से चुराये थे तथा पकड़े जाने के डर से कुछ गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिये तथा कुछ के हटा दिये व कुछ मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर को हथौड़ी से पीटकर मिटा दिये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों राजेन्द्र यादव पुत्र शारदा यादव नि0 ग्राम हर्षपुर कुटवा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़, सनी यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रताप यादव नि0 ग्राम सराय अनादेव थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़,राकेश सरोज पुत्र जियालाल सरोज नि0 नि0 ग्राम हर्षपुर कुटवा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़,तीर्थ वर्मा पुत्र बुद्धिराम वर्मा नि0 ग्राम चरिया थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़

बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 72 वाई 0811, हीरो स्प्लेण्डर प्रो बिना नंबर, सुपर हीरो स्प्लेण्डर बिना नंबर ,हीरो सीडी डीलक्स बिना नंबर,हीरो स्प्लेण्डर प्रो बिना नंबर,हीरो स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 72 5902, हीरो स्प्लेण्डर प्रो बिना नंबर,हीरो पैशन प्रो संख्या यूपी 72 एडब्ल्यू 2252, हीरो स्प्लेण्डर प्रो बिना नंबर की गाडियां बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई मु0अ0सं0 161/21 धारा 41,411,419,420,485,467,468,471,413,414 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी में दर्ज किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 4 =