Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेडियो एस0डी0 90.8 द्वारा विडियो सोंग लांच

रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के आर0जे0 द्वारा ‘सेव द गर्ल’ नामक विषय पर बनाये गये विडियो सोंग को रेडियो एस0डी 90.8 एफ0एम0 के यूट्यूब चैनल पर रिलिज किया गया। रेडियो एस0डी0 के निदेशक डॉ0 सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ‘नेशनल गर्ल चाईल्ड डे’ के अवसर पर रेडियो एस0डी0 के आर0जे0, राजीव सैनी ने बेटियो के लिए ‘सेव द गर्ल’ नाम का गीत लिखा व गाया है। फिर उसका फिल्मांकन विडियो निर्देशन आर0जे0 शानु ओर विडियो ऐडिटर अतिन सेट्ठी ओर रोहित ने बहुत ही आकर्षक तरीके से किया है।

यह विडियो रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के यूट्यूब चैनेल पर उपलब्ध है। ओर रिलीज होने के तुरन्त बाद ही इस विडियो को काफी पसन्द किया जा रहा है। इस विडियो मे बेटियो के प्रति समाज की जिम्मेदारी को बहुत ही सुन्दर तरीके से दर्शाया गया है। अतः इस विडियो को बनाने मे आर0जे0 आलोक शर्मा, आर0जे0 काजल, आर0जे0 रविकान्त, आर0जे0 शिवा, आर0जे0 अवि, आर0जे0 माही, दीपक वर्मा, रोहित, श्रद्धा शुक्ला, सम्पदा, वर्षा, काजल, वन्दना, निशात, ओर मानिक बेदी का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =