समाचार
ग्राम चूहापुर स्थित गौशाला की भूमि पर, ग्राम प्रधान आवारा, बेसहारा, निराश्रित गौवंश को छोडने जायेः सांसद
मुजफ्फरनगर। सांसद डा0 संजीव बालियान ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में आवारा बेसहारा निराश्रित गौवश के आश्रय हेतु समस्या उत्पन्न हो गई है। जनपद में जगह जगह पशुओं के पकडकर स्कूलों आदि में बांधा जा रहा है जो कि सही नही है। उन्होने कहा कि इस समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाना चाहिए। बैठक में एक प्रधान द्वारा जानसठ तहसील के ग्राम/मजरा चूहापुर में हजारों बीघा जमीन पर गउशाला/चरागाह की जमीन होने के बारे में बताये जाने पर मा0 सांसद ने कहा कि अगर वहां गऊशाला की भूमि है और उस पर अन्य कार्य किया जा रहा है तो जिलाधिकारी एक टीम बनाकर उसकी जांच करा ले। उन्होने ग्राम प्रधानो ंसे कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम के आवारा बेसहारा निराश्रित गौवश को चूहापुर की गऊशाला में छोड आये। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान आवारा बेसहारा निराश्रित गौवश को एक ट्रक या ट्रैक्टर ट्राली में भरकर चूहापुर में छोड आये। ग्राम प्रधानों से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की मांग करते कहा कि हमारे साथ सम्बन्धित थाने की फोर्स भी जानी चाहिएं। मा0 सांसद ने कहा कि उन्हे सम्बन्धित थाने में सूचना देनी है उन्हे सुरक्षा प्रदान कराई जायेगी। उन्होने कहा कि आगे ऐसी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है। जन सहभागिता से ही इस समस्या का निराकरण किया जा सकता है। उनहोने कहा कि ग्राम प्रधान गांव में आपस में बात कर गौवंश को घर में रखने का कार्य करे। उन्होने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या से निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया जा रहा है। सांसद डा0 संजीव बालियान, मा0 विधायक उमेश मलिक, मा0 विधायक विजय कश्यप, जिलाधिकारी राजीव शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी आज जिला पंचायत सभागार में ग्राम प्रधानों व अधिकारियो के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर कार्याशाला के साथ निराश्रित/बेसहारा गौवंश की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने उपस्थित ग्राम प्रधानो से कहा कि आवारा बेसहारा निराश्रित गौवश हेतु आश्रय स्थल, कांजी हाउस व गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस समस्या को जनसहभागिता से दूर किया जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रत्येक गांव में कम से कम 25 व्यक्ति ऐसे निराश्रित गौवश की जिम्मेदारी ले। उन्होने बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल (कभी भी सम्पूर्णतः हटाने योग्य) की स्थापना/व्यवस्था एवं प्रबन्धन/संचालन स्थानीय निकाय यथा ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका (जहां जैसी स्थिति लागू हो) द्वारा की जायेगी। उन्होने बताया कि यह स्थानीय संस्थाएं अपने स्तर से स्वयं सेवा संस्थाओें की सहायता इन अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के प्रबन्धन/संचालन में ले सकते है। उन्होने कहा कि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना का कार्य संबंधित सुंसगत स्थानीय निकाय द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि अस्थायी आश्रय स्थलों के स्थापना हेतु वित्त पोषण की व्यवस्था मनरेगा, संबंधित सुसंगत स्थानीय निकायों की संचित निधि (यथा ग्राम पंचायत निधि/क्षेत्र पंचायत निधि/जिला पंचायत निधि/नगर निकायों की निधियों आदि) वित्त आयोग, खनिज विकास निधि, रायफल निधि, सांसद क्षेत्र विकास निधि, विधायक क्षेत्र विकास निधि आदि से करायी जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के संचालन, प्रबन्धक, भरण पोषण की व्यवस्था स्थानीय निकाय द्वारा यथासम्भव अपने स्वयं के संसाधनों से की जायेगी। गोवंश के भरण पोषण में निकायों में उपलब्ध संसाधनों में कमी के दृष्टिगत अतिरिक्त धन की आवश्यकता होने पर संबंधित स्थानीय निकाय की मांग पर शासन द्वारा इस प्रायोजन हेतु उपलब्ध करायी गयी धनराशि से वित्त पोषण किया जायेगा। उन्होने बताया कि शासन से अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के प्रबन्धन/संचालन/भरण पोषण विषयक वित्त पोषण प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के स्थलीय/भौतिक निरीक्षण के उपरान्त संरक्षित गोवंश की संख्या के 70 प्रतिशत की संख्या के आधार मानते हुए शासन द्वारा समय समय पर निर्धारित धनराशि के आधार पर भरण पोषण हेतु अनुदान हेय होगा। उन्होने बताया कि प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निकाय/स्थानीय निकाय क्षेत्रों में पिंजरापोल, कांजी हाउस का पुर्नजीविकरण किया जाये। इनमें केयर टेकर/पर्यवेक्षण अधिकारी की अस्थायी/स्थायी व्यवस्था करते हुए इन्हें संचालित किया जायेगा। उन्होने बताया कि गायो का दूध निकालकर उन्हें एव उनके गोवंश को छोडने वाले कृषकों/पशुपालकों को चिन्हांकन ग्राम स्तरीय विभागीय कार्मिक (यथा राजस्व विभाग के लेखपाल, पुलिस विभाग के चौकीदार, ग्राम विकास के ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत राज विभाग के पंचायत राज अधिकारी एवं गठित समिति आदि द्वारा किया जायेगा। पशुपालकों/कृषकों के अपने पालतू पशु सडकों व सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य व्यक्तियों की निजी भूमि पर संचरण हेतु यदि छोडा जाता है तो इन दृष्टिकोण से स्थानीय पुलिस प्रशासन/जिला प्रशासन तथा नगर प्रशासन द्वारा उचित आर्थिक दण्ड रोपण की कार्यवाही सुसंगत अधिनियमों के अन्तर्गत की जायेगी। स्थानीय निकायों द्वारा सक्रिय सहभागिता से जहां अप्रयुक्त खाली भूमि उपलब्ध है उसे संबंधित विभाग क माध्यम से उस भूमि पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण की कार्यवाही की जायेगी। गोवंश आश्रय स्थल के संचालन व प्रबन्धन को वित्तीय रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु कार्य किया जायेगे। उन्हेने बताया कि गोबर से बने गमलों के विक्रय द्वारा, गोबर से बने लठ्ठो का शमशानघाट एवं सर्दियां में अलाव जलाने हेतु प्रयोग किया जाना। उन्होने बताया कि उधमियों को प्रेरित कर गोबर गो मूत्र के सदुपयोग से बडे बायोगैस/सीएनजी प्लान्ट लगवाना, शून्य बजट पर गौआधारित प्राकृतिक कृषि प्रद्वति का अपनाकर गौबर एवं गो मूत्र से प्राकृतिक तरीके से जीवामृत, बीजामृत, धन जीवामृत तथा कीटनाशक का निर्माण करके उनका कृषि कार्या में प्रयोग करने पर गोवंश आश्रय स्थलों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। गोबर व गो मूत्र से बनी गोनाइल, मच्छर भगाने की वायल, साबुन, अगरबत्ती, वर्मीकम्पोस्ट/कम्पोस्ट आदि उत्पाद बनाकर गोवंश आश्रय स्थल की अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों( यथा-ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगमों) में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्ध के अनुश्रवणार्थ प्रशासकीय व्यवस्था हेतु विकास खण्ड स्तरीय, तहसील स्तरीय, जनपद स्तरीय समीक्षा समिति व ग्रामस्तरीय समिति के कर्तव्य एवं दायिव्तों के साथ समिति का भी गठन किया गया है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति-बैठक प्रथम तीन माह में बैठक सप्ताह में न्यूनतम एक बार तत्पश्चात माह मे एक बार खण्ड विकास अधिकारी अध्यक्ष, संबंधित पशु चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष, संबंधित ग्राम प्रधान सदस्य, संबंधित पशुधन प्रसार अधिकारी सदस्य, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सदस्य, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सदस्य, संबंधित राजस्व निरीक्षक सदस्य तथा ग्राम पंचायत अधिकारी सदस्य सचिव रहेगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिलास्तरीय अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारियो सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। वार्ड नंबर ३१ में १६५८००० की कीमत से नलकूप री बोरिंग का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा किया गया संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए गए ५४० फुट पाइप १२ इंची पाइप डलवाना सुनिश्चित किया जाए और पालिका अध्यक्ष ने कहा समय-समय पर मैं इसका निरीक्षण करूंगी कार्य मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया के इस नलकूप बोरिंग से फ्रेंड्स कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी केवल पुरी आनंदपुरी तथा मल्लू पूरा महमूद नगर सरवट क्षेत्रों में समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी जनता की लंबे समय से चली आई मांग मांग का निराकरण होगा उपस्थित लोगों द्वारा अध्यक्ष को इस कार्य के लिए साधुवाद किया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मनोज शर्मा परवेज आलम भीष्म सिंह स्लैक चंद जेई विनोद कुमार विकास पंप सुपरवाइजर अशोक कुमार एवं राजेश कुमार ठेकेदार अर्जुन पवार टूवेल सुनील सतीश शर्मा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
साधु की मौत से शोक
छपार। साधु की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। इस दुखद खबर पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बसेडा मे शमशान घाट पर धूना जमाए बैठे साधु की अचानक मौत हो गई। इस दुखद खबर से ग्रामीणो मे शोक छा गया और कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।
युवक की सडक हादसे में मौत
मंसूरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र एनएच 58 पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर कुछ अन्य वाहन चालक तथा राहगीर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने बुरी तरह घायल उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।
तेल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मुठभेड के दौरान होटल, ढाबों के किनारे अडे टैंकरों व ट्रकों के तेल चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक टाटा सफारी, एक तमंचा, एक चाकू, एक डंडा, दो प्लास्टिक कैन और एक लोहे का ड्रम बरामद किया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारें से वार्ता करते हुए बताया कि अपराधें पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में चलाये जा रहे अभियान विशेष के तहत ककरौली थाना पुलिस ने क्षेत्र में जटवाडा नहर के पास चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान सामने से आ रही एक सफेद सफारी गाडी को रोकने का प्रयास किया उसमे बैठे लोगों ने गाडी को रोकने की बजाये और स्पीड बढाकर वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने इनका पीछा किया और ढासरी गंगनहर की पटरी पर घेर लिया। अपने आप को घिरता देख गाडी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायिरंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायर किये पुलिस फायरिंग से दोनों बदमाश घबरा गये और गाडी से बाहर निकल आये। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर गाडी की तलाशी ली। गाडी में एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे, एक चाकू, एक लकड़ी का डंडा, दो प्लास्टिक पचास लीटर की कैन, एक लोहे का दो सौ लीटर का ड्रम, तेल निकालने का लोहे का पम्प आदि बरामद किया। पूछताछ करने पर पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम नोसेर पुत्र नूर मौहम्मद निवासी बोहरा थाना धोलाना जिला हापुड हॉल निवासी सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ, तसलीम पुत्र खान मौहम्मद निवासी सिवाल खास बताया। कडाई से पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने बताया कि वे हाईवे पर होटल व ढाबों पर खडे ट्रकों व टैंकरों से तेल चोरी करने का काम करते है। एसएसपी ने बताया कि पकडने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार राणा, उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, कां. नितिन कुमार, भारत भूषण, कां. हर्ष त्यागी, गाडी चालक गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में जंगलराज कायमः नरेश उत्तम पटेल
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव में केंद्र की घोटालेबाज एवं भ्रष्टाचारी सरकार को देश की जनता उखाड फेंकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यह सरकार खजाने का पैसा अपना नाम चमकाने के लिए खर्च कर रही है। शामली एक शादी समारोह में जाते हुए मूलचंद रिसोर्टस पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो देश की जनता युवाओं और किसानों से वादा किया था वह पूरा नहीं किया है। आज देश का किसान बुरी तरह से परेशान है। गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं मिला है। किसानों का साढे चार हजार करोड रूपये का बकाया अभी तक नहीं हुआ है। वर्तमान सत्र का भी भुगतान सहीं तरह नहीं हो पा रहा है। आलू किसान बहुत बुरी तरह से परेशान है उन्हे दो रूपये किलो का भी भाव नहीं मिल रहा है। आज स्थिति यह हो गयी है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आलू सस्ता बालू महंगी हो गयी है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने सभी वर्गो को धाखा दिया है यह धोखबाजों की सरकार है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हे गयी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखायेंगे। उन्होंने कहा कि किये हुए वादे सरकार ने कभी पूरे नहीं किये है। उत्तर प्रदेश सरकार कुम्भ के नाम पर लूट कर रही है इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में उसे भुगतना पडेगा। 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को एक भी सीट नहींं मिलेगी और गठबंधन और उसके सहयोगी दलों को प्रदेश की सभी 80 सीटे मिलेगी। फूलपुर के सांसद नरेंद्र पटेल ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, मौ. वसी अंसारी, चंदन चौहान, राकेश शर्मा, जिया चौधरी, निधिषराज गर्ग, डा. नरेश विश्वकर्मा, राजीव बालियान एडवोकेट, पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल, पूर्व मंत्री उमा किरण, विनयपाल, राहुल वर्मा, सतीश गुर्जर, अंसार आढती, मेहरबान तावली, नदीम राणा, नदीम मलिक आदि मौजूद रहे।
घर में घुसकर किया हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सुदेश पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव के ही कूड़े सिंह पक्ष से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कूड़े सिंह और उसके बेटे देवेंद्र, जोगेंद्र व रवि और ऋषभ शाम को उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव कूकड़ा निवासी अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि नौ जनवरी को पटेलनगर में उसके साथ आशीष जैन, सूरज चौधरी आदि ने मारपीट की थी। पुलिस ने उस समय मामले की एनसीआर दर्ज की थी, जिसे सोमवार रात एफआईआर में तरमीम कर दिया गया है।
छात्रों को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा-११ के छात्रों ने कक्षा-१२ के छात्रों को विदाई दी।
मुख्य अतिथि जेपी आर्य ने दीप प्रज्वलित किया। मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कक्षा-११ की छात्राओं छवि, छाया, वाणी, देवांशी, आयुषी, हिमांशी, शगुन, करिश्मा, अरीशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आर्या, आयुषी, विभोर, शशांक, ईशा खन्ना, किशिका, वरूण, स्वीटी ने नाटक के माध्यम से प्रेम, एकता, राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। कक्षा-१२ के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन शिवांगी त्यागी ने किया। श्यामलाल बंसल, विजय टंडन, सुंदरलाल शर्मा, ललित माहेश्वरी, विपुल कुमार, योगेंद्र शर्मा, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने किया ट्राफी पर कब्जा
पुरकाजी। वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची छात्राओं ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। स्कूल पहुंची छात्राओं को स्टाफ ने सम्मानित किया। खिलाड़ी छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन-मुजफ्फरनगर की ओर से सीबीएसई स्कूलों में पढ़ रही गर्ल्स के लिए वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। फाइनल में कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन स्कूल की टीम ने शहर के जेवी पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम की कप्तान जाह्नवी ने नौ प्वाइंट्स बनाए। स्कूल पहुंची टीम को स्टाफ ने मेडल देकर सम्मानित किया व बधाई दी। छात्रा खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर आदेश कुमार व सोनिया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम के खिलाड़ियों में हर्षी कौशिक, अरीबा, माही त्यागी, इवी पटेल व अंशिका त्यागी आदि रहीं। स्टाफ ने बताया कि गत वर्ष इसी टूर्नामेंट में स्कूल की टीम उपविजेता रही थी। इस दौरान प्रधानाचार्य हरिओम वीर, प्रशासनिक अधिकारी सतविदर सिह बेदी, तरविदर कौर, ममता त्यागी व विजय त्यागी आदि मौजूद रहे। स्कूल मैनेजमेंट के सचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि फाइनल जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को २६ जनवरी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि बच्चों ने स्कूल का नाम रोशन किया है।
नेताजी की जयंती पर किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयंति पर पालिकाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोगो ने नेताजी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश की आजादी मे अहम भूमिका निभाने वाले तथा आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ति पर जनपद भर मे विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ,स्कूल कॉलेजों व राजनैतिक दलो द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चन्द बोस की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृधासुमन अर्पित किए गए। इसी संदर्भ मे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने पालिका प्रांगण मे स्थित नेताजी सुभाष चन्द बोस की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृघासुमन अर्पित किए। इस दौरान पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारियों व कुछ अन्य नेताओ तथा गणमान्य लोगो ने नेताजी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया।
शटर तोड़कर एक लाख नकद व लाखों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। कस्बे में हाईवे पर रात्रि में पेट्रोल पम्प के सामने परचून की थोक की दुकान है। उसके शटर को तोडकर अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपये से अधिक नकद व लाखों का सामान चोरी कर लिया। गांव रेत्ता नगला निवासी अंकुर की छपार में हाईवे पर पेट्रोल पम्प के सामने परचून के थोक के सामान की अंकुर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से दुकान है। दुकान मालिक शाम दुकान बन्द करके अपने गांव चला जाता है। अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर शटर के ताले उखाड़ कर दुकान के गल्ले में रखे एक लाख बारह हजार रुपये नकद, पांच सौ ग्राम चांदी के सिक्के और लाखों का अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह मालिक ने आकर दुकान का शटर टूटा देखा तो होश उड गये। 100 नम्बर पर फोन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर के टूटे तालों की जांच कर इधर उधर पूछताछ की। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। आये दिन होने वाली चोरियों को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है।
