ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह : प्रेमी जोडें ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी , सनसनी
इटावा के एक प्रेमी जोडें ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर (Hanging) आत्महत्या (Suicide) कर ली । बढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, फॉरेंसिक टीम सहित कई थानों की फोर्स छानबीन में जुटी है। बढपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा के बढ़पुरा थाना के अंतर्गत ग्राम गढ़िया गुलाब में आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो नीम के पेड़ पर गांव के ही एक युवक एवं युवती का शव लटका देख कर गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई जानकारी मिलने पर मौके पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार के साथ ही तीन और थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया क्योंकि मामला प्रेम प्रसंग का था इसलिए कई थानों का फोर्स बुलाया गया था।
जानकारी के मुताबिक गांव की ही 20 वर्षीय युवती एवं 22 वर्षीय युवक का पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का एवं लड़की अलग-अलग जाति के बताए जा रहे हैं एवं गांव ठाकुर बाहुल्य इलाके का है और लड़की भी ठाकुर जाति से संबंध रखती थी। वहीं युवक दिवाकर जाति से संबंध रखता था जब लड़के के घर वालों को प्रेम प्रसंग का पता चला तो लड़के को गुजरात काम करने के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लड़का गांव में 1 माह पहले आया था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने डॉग स्क्वायड (dog squad) एवं फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी बुलवाया एवं घटना की कई पहलुओं से जांच करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
