उत्तर प्रदेश

Etawah News: प्रेमिका वर्षा ने बुलाया था घर पर मिलने के लिए, पिटाई के कारण प्रेमी रेहान खान की मौत

Etawah News:   सिविल लाइन इलाके में एआरटीओ कॉलोनी में प्रेमिका से मिलने आये युवक की पिटाई के कारण मौत हो गई. वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. प्रेमिका के अलावा प्रेमिका की मां और भाई को जेल भेजा गया है. इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने कहा कि प्रेमिका ने प्रेमी को घर पर बुलाया जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

एसपी सिटी कपिल देव के अनुसार उन्होंने बताया कि 6 जून को इटावा के सिविल लाइन इलाके के एआरटीओ कालौनी में रेहान नामक युवक के छत से गिर कर घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद रेहान का इलाज आगरा के एक नर्सिग होम में कराया जा रहा था, लेकिन 13 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत गई. रेहान की मौत के बाद उसके पिता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई.

पुलिस की विवेचना में यह बात निकल कर सामने आई है कि कोतवाली इलाके के कटरा बल सिंह नेविल रोड वासी 25 वर्षीय रेहान खान को 6 जून को उसकी प्रेमिका वर्षा ने घर पर मिलने के लिए बुलाया था. रेहान घर पहुंचा तो वर्षा ने अपने भाई विकास और मां विमला के साथ मिलकर लोहे के रॉड और डंडों से पिटाई कर दी थी.

परिजनों ने उसे गंभीर हालत में आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. आगरा में उसकी मौत हो गई थी. पिता जहीर की तहरीर पर तीन लोगों पर सिविल लाइन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बताया कि रेहान पीट पीट कर मौत के घाट उतारने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विमला उसके बेटे विकास और बेटी वर्षा को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों ब्लॉक नंबर 29 काशीराम कालोनी एआरटीओ ऑफिस के पास रहते हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =