फिल्मी चक्कर

Viral: Mouni Roy और ऋतिक रोशन की फोटो वायरल, एम्स्टर्डम में ली सेल्फी

‘नागिन’ फेम Mouni Roy ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. मौनी रॉय ने ऋतिक रोशन  के साथ सेल्फी ली है. मौनी और ऋतिक की यह सेल्फी एक शूट की थी.यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गई क्योंकि इस तस्वीर में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन उनके साथ दिखाई दिए.

 हाल ही में दोनों कलाकार ने एक साथ एक विज्ञापन शूट किया था. मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर से पहले इस विज्ञापन के वीडियो को भी शेयर किया था. मौनी-ऋतिक की यह सेल्फी एक खूबसूरत जगह पर क्लिक की गई है.

इस तस्वीर में Mouni Roy और ऋतिक रोशन को काले गर्म कपड़े पहने देखा जा सकता है. दोनों ने इस यह सेल्फी एम्स्टर्डम में ली है. ऋतिक ने एक ब्लैक कलर के ब्लैजर सेट में दिख रहे हैं जबकि मौनी हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही है. उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ ऋतिक से मैच किया है. यह तस्वीर तब क्लिक की गई जब दोनों कलाकार चिवास रीगल के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

Mouni Roy ने जैसे ही ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, वैसे ही फैंस और यूजर्स कमेंट कर दोनों की जोड़ी की तारीफें करने लगे. लोग कमेंट सेक्शन में दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उनकी जोड़ी को “द फायरी हॉट जोड़ी” कहा. वहीं दूसरे ने कमेंट “हॉट हॉट्टर हॉटेस्ट” लिखा. जबकि कई फैंस दोनों को साथ करने के लिए कह रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =