Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खालिस्तान समर्थकों को शस्त्र बेचने वाला बुढ़ाना से गिरफ्तार

मुजफ्फनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) ने पंजाब पुलिस और मुजफ्फरनगर जिला पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तान समर्थकों को अवैध शस्त्र मुहैया कराने वाले आरोपी को मुजफ्फनगर के बुढ़ाना से गिरफ्तार किया है। एटीएस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पंजाब पुलिस से जानकारी मिलने के बाद दबिश देकर इटावा गांव निवासी संजय राठी उर्फ गुड्डू पुत्र ओमवीर को शुक्रवार को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का संबंध खालिस्तान समर्थक दलजीत सिंह उर्फ बब्बल पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी गहेरी मंडी, अमृतसर और सतनाम सिंह उर्फ मन्नी पुत्र लखविंदर, निवासी भाई मंज साहिब रोड, अमृतसर से है। दोनों खालिस्तान समर्थकों को पहले ही पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किये गये संजय राठी से 32 बोर के दो पिस्टल, तीन मैगजीन, नौ कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह करीब 35 पिस्टल खालिस्तान समर्थकों को बेच चुका था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + nine =