भाजपा से वसीम रिजवी का दूर-दूर तक किसी तरह का कोई संबंध नहीं : शाहनवाज हुसैन
पटना।बिहार के उद्योग मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने वसीम रिजवी के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कोरा बकवास बताया और घोर असहमति जताई है।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मुकद्दस कुरान शरीफ से कोई भी ‘आयत’ को हटाये जाने के वसीम रिजवी के विचार से हम सहमत नहीं है। भाजपा मुकद्दस कुरान शरीफ समेत सभी पवित्र ग्रंथों का सम्मान करती है और किसी तरह की बकवास एवं छेड़छाड़ का घोर प्रतिकार करती है। इस तरह के बकवास की जितनी भी कड़ी निंदा की जाए वह कम है।”
राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा से रिजवी का दूर-दूर तक किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। उनकी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने रिजवी के बयान पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
यंहा ये लिखना भी जरूरी है कि कई दिन बीत जाने पर भी मुस्लिमो को अपना वोट बैंक मानने वाले सपा बसपा या कांग्रेस के किसी मुस्लिम नेता ने वसीम रिजवी के बयान पर अभी तक कोई आपत्ति नही जताई है

