वैश्विक

पटना: पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

पटना के जक्कनपुर पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत शनिवार को एक शराब माफिया गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस को चार राउंड गोली भी चलानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि शराब तस्करों ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक युवक के पेट में गोली लगी है। पुलिस के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई और उनकी टोपी और बैच को गिरा दिया गया।

घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक में घटित हुई।

बताया जा रहा है कि घायल युवक स्थानीय है और गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक पेशे से चालक बताया जा रहा है।

पुलिस को क्षेत्र में शराब तस्करी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंची।

इसी क्रम में जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। राजधानी में मुठभेड़ और अपराधियों द्वारा फायरिंग करना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − ten =