Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नारी सशक्तिकरण विषय पर वेबीनार आयोजित

 मुजफ्फरनगर। एस0डी0 डिग्री कॉलेज के स्ववित्त पोषित विभाग में प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नारी शक्ति मिशन का दूसरा चरण अभियान के रूप में शुरू किया गया।

आज विद्यालय में नारी सुरक्षा विषय पर एक वेबीनार आयोजित की गई, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस0सी0 वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि नारी आगे बढ़े इसमें पुरुषों को भी सहयोग करना चाहिए

देश के सर्वांगीण विकास में यह कार्य जरूरी है। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी 80 प्रतिशत अवार्ड महिलाओं को ही मिले हैं

उन्होंने महिलाओं से आर्थिक  उन्नति की ओर अग्रसर होने की अपील की

वेबीनार में स्ववित्त पोषित विभाग की प्रमुख  एवं एनएसएस अधिकारी बबीता गुप्ता,  डॉ पल्लवी गर्ग ने अपने विचार प्रकट किए  इससे पूर्व गत दिवस शपथ ग्रहण समारोह को भी आयोजित किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + one =