Ankita Bhandari की हत्या वाली रात रिजॉर्ट में क्या हुआ? गेस्ट को स्पा सर्विस देने का दबाव था, दोस्त की चैट से खुलासा
Uttarakhand के पौड़ी जिले के यमकेश्वर में 19 साल की अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari (19) ) की हत्या को लेकर लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है. अंकिता एक रिजॉर्ट से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद शनिवार को चीला नहर से उसका शव मिला. पुलिस ने इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के मैनेजर सौरभ भास्कर और एसिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है.
Ankita Bhandari (19) ने बीते 28 अगस्त को ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम शुरू किया। शनिवार सुबह अंकिता की डेड बॉडी एक नहर में मिली। मामला हत्या का है। आरोप रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर है।
कुछ चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को बताया था कि उस पर रिसॉर्ट में आने वाले VIP गेस्ट को स्पा सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था। उसके साथ जबरदस्ती की गई और प्रॉस्टिट्यूट बनने के लिए 10 हजार रुपए का लालच दिया गया। अंकिता से कहा गया कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं करोगी तो तुम्हें हटा देंगे।
ये चैट 17 सितंबर की है, यानी अंकिता की डेड बॉडी मिलने से 7 दिन पहले। 18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे रिसॉर्ट मालिक पुलकित, सौरभ और अंकित अंकिता के कमरे में पहुंचे। तब अंकिता जोर-जोर से रो रही थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी।
पुलिस के मुताबिक, ये लोग अंकिता पर रिजार्ट में आने वाले मेहमानों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे इनकार करने पर उन्होंने अंकिता की हत्या कर शव को चीला नहर में फेंक दिया. पुलकित हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. हालांकि इस घटना में नाम आने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया.
पुलकित आर्य BJP नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। तीनों आरोपी 18 सितंबर की शाम अंकिता को बाइक से कहीं ले गए थे। वे वापस आए तो अंकिता साथ नहीं थी। ये बात रिसॉर्ट के एक कर्मचारी ने बताई है।
मनवीर चौहान ने बताया, ‘फिर 8ः30 बजे के करीब अंकित का कॉल आया कि चार लोगों के लिए खाना लगा देना. फिर 10ः45 बजे वह मेरे पहुंचे और खाना लगाने के लिए कहते हैं. मैडम (अंकिता) के खाने के लिए पूछा तो अंकित ने बताया कि वो खुद उनके रूम में खाना पहुंचा देंगे. फिर सब सो गए. सुबह देखा तो मैडम का बैग, पैसा और सारा समान कमरे में था, लेकिन वह वहां नहीं थी.’
पुलिस ने भी ऋषिकेश के रास्ते पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इनसे पता चला कि रिसॉर्ट से 4 लोग गए थे, लेकिन तीन ही लौटे। 19 तारीख को अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अंकिता पर गेस्ट को स्पा और स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था।
चौहान के मुताबिक, लोग कहने लगे कि वह भाग गई है, लेकिन हमें यकीन नहीं हुआ, भला कोई अपना पैसा क्यों छोड़ कर जाएगा. उसने बताया, ‘हम उनको खोजने लग गए. लोगों ने मुझे बताया की वह सौरभ और पुलकित के साथ गई थी.’ होटल के स्टाफ ने बताया कि मालिक (पुलकित आर्या) ने पहले भी उसके साथ कुछ गलत किया था, जिसके बाद उसने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी थी, जिसके बाद अंकिता ने मालिक को माफ कर दिया था.
17 सितंबर (अंकिता के लापता होने के एक दिन पहले) वक्त- रात 9.35 बजे- `Courtesy-Bhaskar
अंकिता- इस रिसॉर्ट में बहुत इनसिक्योर फील होता है। मैं क्या बोलूं, अंकित मेरे पास आया और बोला कुछ बात करनी है। फिर मैं उसके साथ गई।
दोस्त- कॉल करके बताओ क्या हुआ?
अंकिता- नहीं, आवाज आएगी।
दोस्त- चलो ऐसे ही मैसेज करके बताओ।
अंकिता- उसने बोला कि सोमवार को VIP गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए। मैंने कहा कि मैं क्या करूं। तो बोला कि तुम कह रही थीं कि स्पा वगैरह करोगी। मैंने बोला कि एक्स्ट्रा सर्विस की बात हुई थी, स्पा की बात कहां से आई। फिर वह बोला कि गंवारों वाली हरकतें मत करो, गेस्ट देख रहे हैं।
दोस्त- आपने स्पा के बारे में क्या बोला?
अंकिता- अंकित ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि आप करो इसे। मैं बोल रहा हूं कि अगर आपके पहचान में कोई लड़की होगी तो बताना, क्योंकि गेस्ट 10 हजार रुपए दे रहा है।
दोस्त- उनको बोलो कि मैं शरीफ घर से हूं.. ऐसी सर्विस मैं नहीं दे सकती।
अंकिता- हां, बोला मैंने उसको कि मैं गरीब हूं तो तुमने क्या सोचा कि 10 हजार में बिक जाऊंगी, तुम्हारे इस रिसॉर्ट के लिए। मैं समझ रही हूं कि दूसरी लड़की वाला उन्होंने इसलिए बोला कि मैं 10 हजार के लालच में आकर मान जाऊंगी। एक्स्ट्रा सर्विस मतलब सेक्शुअल रिलेशन हैं..
दोस्त- हां पता है
अंकिता- इस आर्य ने सौरभ बिष्ट को भी अपने रूम में बुलाया और करीब एक घंटे तक बातें की। अंकित ये बात करने के बाद बोला- सर (आर्य) को मत बताना, लेकिन मुझे पता है कि आर्य को सब पता है। इन तीनों ने जानबूझ कर बोला, ताकि मैं इनके पैसों के लिए हां कर दूं।
दोस्त- उसको अच्छे से समझा दो कि ऐसे ऑफर्स ना लाए।
अंकिता- आगे से कुछ बोला तो मैं यहां काम नहीं करूंगी। इतना गंदा होटल है। रिसॉर्ट में एक आदमी था, उसने मुझे गले लगा लिया। उसने शराब पी रखी थी। मैंने उसे कुछ नहीं बोला। अंकित ने भी बोला कि कुछ मत बोलना, नहीं तो लड़ाई हो जाएगी।
दोस्त- कौन है वो, इसका नंबर निकालो। इससे मैं पर्सनली मिलूंगा आकर।
अंकिता के पिता परेशान थे और एक से दूसरी चौकी भटक रहे थे। प्रशासन में उनकी कोई नहीं सुन रहा था। उसी दिन अंकिता के दोस्त ने मुझसे संपर्क किया। उसकी कोशिशों की वजह से इस वारदात में सेक्शुअल अब्यूज का खुलासा हुआ।पटवारी ने शुरुआती 2 दिन तक मामला दबाने की कोशिश की और अंकिता के लापता होने को गुमशुदगी का केस बताते रहे।
रिसॉर्ट के स्टाफ मेंबर मनवीर चौहान ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे मुझे अंकित आर्य ने कॉल किया और कहा कि 4 लोगों का डिनर तैयार कर दो। रात करीब 10.45 बजे वे आए और कहा कि मैं डिनर अंकिता के रूम में ले जाऊंगा। मैंने कहा कि हमारा सर्विस बॉय ये काम कर देगा, लेकिन वे नहीं माने। अगले दिन पता चला कि अंकिता कमरे से गायब है। उसका बैग, पैसे और खाना कमरे में ही रखा है।
पुलकित आर्य को अंकिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलकित के अलावा रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता की भी गिरफ्तारी हुई है। पूरे मामले में ये तीनों ही आरोपी हैं।
अंकिता की लाश मिलने के बाद से उसके घर पौड़ी के डोभ श्रीकोट में मातम का माहौल है. अंकिता के घर मे अंकिता की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है. अंकिता की मां उसका नाम ले-लेकर बार-बार रो रही हैं और फिर बेहोश हो जा रही हैं. वहीं अंकिता के मामा ने शासन द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाने और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा देने की मांग की.

