Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापार कब चालू होगा: मोबाईल की दुकान खोलने को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोबाइल व्यापारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को सौंपे गये ज्ञापन में मांग की है कि उन सभी ने पूरे तरीके से लोकडाउन का पालन किया तथा प्रशासन का सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि वे मोबाइल का व्यापार करते हैं जिसमें होलसेल एवं रिटेल के दुकानदार हैं हम सभी दुकानदारों ने बड़ी शिद्दत के साथ लोक डाउन का पालन किया है हर प्रकार से हमने प्रशासन का सहयोग किया है।

आज करीब ४५ दिन से हमारा व्यापार बंद है और दूसरों का व्यापार सुचारू रूप से चल रहा है जब शराब की दुकानों में व्यापार हो रहा है और बाकी जरूरत का सामान पर रोक लगी हो आज मोबाइल भी एक जरूरत का सामान है हम लोग ४५ दिन से घर पर बैठे हैं

सोच में डूबे हैं व्यापार कब चालू होगा। मध्यमवर्ग का व्यापारी अपनी दुकानों में ताले लगाकर सोच में डूबा है और पैसे वाला अपने पैसे को बचाकर उसकी सिक्योरिटी में बैठा है। हम सभी व्यापारी आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम सभी कानून का पालन करेंगे। कानून का पालन करते हुए व्यापार करेंगे कृपया हमारे व्यापार को भी चलाने की अनुमति प्रदान करें

जिससे हमारा परिवार भी सुचारू रूप से चल सके।घ् हमारे व्यापार से जुड़ा हुआ रिलायंस का शोरूम खुल रहा हैघ्चाहते हैं कि रिलायंस का शोरूम भी हमारे सभी व्यापारियों के साथ खुले। प्रशासन ने मोबाइल रिचार्ज की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।परंतु उन दुकानों पर भी मोबाइल बिक रहे हैं। जिससे हमारा नुकसान हो रहा है।

हमारा निवेदन आपसे यह है कि या तो सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए या सभी को बंद किया जाए। इसमे मुख्य रूप से व्यापारी नेता अशोक बाटला,श्रीजी इंफोकॉम से अतुल गोयल,पराग अग्रवाल, गौरव जैन, बंसल टीवी सेंटर से शुभम अग्रवाल,सिद्धार्थ कम्युनिकेशन से सिद्धार्थ बाटला, मदान टेलीकॉम से हरीश मदान, लकी गैलरी,श्री कृष्णा टेलीकॉम से अनुज गर्ग,रावत मेलोडी से राहुल,हर्ष मोबाइल गैलरी मोबाइल वर्ल्ड से आशु , अभिषेक जैन, आदि डीलर उपस्थित हुए और मंत्री जी को ज्ञापन सोपा। सभी मोबाइल के व्यापारी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =