बलूचिस्तान: बम हमले में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत
बलूचिस्तान प्रांत में बम हमले में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में सेना के एक मेजर की भी मौत हो गई। दरअसल गश्त लगा रही सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी सड़क किनारे हुए बम धमाके का शिकार हो गई। यह हादसा ईरान के साथ सटी सीमा के करीब दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ।
Balochistan was a Independent country before 1947 Coward Jinnah Illegally Occupied Balochistan just because it has plenty of resources by sending Coward Army Indians always stand with Balochistan….Long Love #Baluchistan #balochliberationarmy #BalochFreedomFighters https://t.co/ioWdlqV2gT
— sharath g (@sharathg5) May 9, 2020
पाक सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के एक वाहन को ईरान की सीमा से लगभग 14 किलोमीटर दूर केच जिले के बुलदा इलाके में एक आईईडी के जरिए टार्गेट किया गया था।
#BalochLiberationArmy army released a detailed statement on today's attack in Turbat.
"BLA claims responsibility for killing six personnel, including army major"
Baloch Liberation Army Spokesman – Jeeyand Baloch#BALOCHISTAN pic.twitter.com/s7dDHfNFuX
— Ritesh Srivastava (@RiteshS25429000) May 9, 2020
सेना के मुताबिक, इस हमले में एक मेजर और पांच सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक घायल हो गया। इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बलूच आतंकवादी अक्सर प्रांत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि जिस जगह पर विस्फोट हुआ था, उस पर चौकी क्षेत्र में तस्करों और विद्रोहियों की तरफ से संदिग्ध आंदोलन के कारण चौबीसों घंटे निगरानी रखी गई थी।
हमले में शामिल तत्वों का पता लगाने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोरोना वायरस महामारी के दौर में बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों पर यह पहला बड़ा हमला है।
https://twitter.com/13_raghavv/status/1258887433300647936?s=20

