वैश्विक

Dawood Ibrahim को किसने दिया जहर?

Dawood Ibrahim को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल है उसके अनुसार, दावा किया जा रहा कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्ट किसी की ओर से नहीं की गई है.

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. वे दावा कर रहे हैं कि किसी अनजान शख्स ने दाउद को जहर दे दिया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई.

दावा किया जा रहा है कि Dawood Ibrahim को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य की ओर से जानकारी दी गई है कि दाऊद गंभीर बीमारी से पीड़ित है. इस वजह से उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =