महिला का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनो मे कोहराम
मीरापुर। महिला का शव फांसी पर लटका देख परिजनो मे हडकम्प मच गया। हादसे पर पडौसी भी मौके पर एकत्रित हो गए।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।जानकारी के अनुसार थाना मीरापुर के मौहल्ला कोटला निवासी करीब 26 वर्षीय आरती पत्नि गोपाल ने आज सुबह खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। विवाहिता का शव फांसी पर लटका देख परिजनो मे हडकम्प मच गया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही गोपाल के पडौसी एवं अन्य मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। महिला की मौत की दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।
विवाहिता के मायके वाले भी मीरापुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिवारजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि आरती के पति गोपाल ने बीते दिन ही कस्बे मे सुनार की दुकान का मुहुर्त किया है।
मृतका की एक बच्ची भी है। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे फांसी पर लटके शव को उतरवा कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध कुछ कहा जा सकेगा। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।