उत्तर प्रदेश

अवैध संबंध के शक में महिला के पति ने कुल्हाड़ी से मार डाला

महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के भडरा गांव में पड़ोसी से पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी । शनिवार सुबह-सुबह हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से गांव में सन्नाटा पसर गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने शव का पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ हत्यारोपी पति ने आला कत्ल सहित थाने पहुंच पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है ।

बताया जा रहा है कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के भडरा गांव में रहने वाले हत्यारोपी पति किशोरी अहिरवार को शक था कि उसकी पत्नी राजकुमारी को पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति लक्ष्मण अहिरवार ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से वशीकरण कर अपने बस में कर लिया है। यही वजह है की पति किशोरी इस मामले को लेकर मानसिक रूप से बेहद परेशान रहता था।

आज सुबह जब लक्ष्मण अहिरवार शौच क्रिया के बाद घर के दरवाजे के पास बैठा था तभी महिला के पति किशोरी ने उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्याकांड की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − six =