fire
उत्तर प्रदेश

महोबा: 60 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गुप्तांग में लाल मिर्च पाउडर डाल हो गए फरार

 यूपी के महोबा जिले में 60 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की वारदात की गई है।पड़ोस में रहने वाले 4 युवकों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी उनकी हवस नहीं मिटी तो दरिंदो ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया और फरार हो गए।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह वारदात जिले के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी बाई नगर की है। जहां रहने वाली 60 वर्ष की महिला के साथ रात में पड़ोस में ही रहने वाले 4 दबंगों ने बांधकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि सभी आरोपियों ने पहले वृद्ध महिला को बंधक बनाया उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जघन्य वारदात करते हुए उसके गुप्तांग में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में बंधा पाया तो मामले की सूचना कबरई थाना पुलिस को दी गई। परिवार के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही महोबा पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम सहित तमाम पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पीड़िता से पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने खुद मुलाकात की और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी सभी फरार बताए जा रहे हैं। महोबा पुलिस अधीक्षक ने बताया महिला द्वारा पूरे मामले की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मुकदमा लिख कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − twelve =