खेल जगत

वेस्टइंडीज सीरीज से अपना नाम वापस लिया डेनियल सैम्स ने

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स का कहना है कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य के मद्देनज़र ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बने.सैम्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पीछे हटने का दुख नहीं है क्योंकि वह इससे मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं की वजह से हटे थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विंडीज दौरे पर है.

सैम्स उन सात खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज से अपना नाम वापस लिया. सैम्स ने कहा, “मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है. मुझे इसका ख्याल आया था लेकिन अंत में मैंने यह फैसला आगे को देखते हुए लिया.”

सैम्स ने अपने फैसले को सही ठहराया है. उन्होंने कहा, “परिवार सबसे ज्यादा जरूरी होता है और इसके बाद मेरा मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है. मैंने यह फैसला घर जाने के लिए किया जिससे लंबे समय तक सही रहूं. मैं वहां जाना पसंद करता लेकिन मेरे ख्याल से यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सही फैसला है.”

सैम्स ने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था और उन्होंने अबतक चार मैच खेले हैं. वह इस बारे में अनिश्चित हैं कि खिलाड़ी इतने लंबे बायो बबल में किस तरह ढल रहे हैं. सैम्स ने कहा, “यह ऐसा है जिसमें हम ढले नहीं है लेकिन हमें इसमें ढलना होगा और खुद को इसके लिए तैयार करने के प्लान ढूंढने होंगे. यह ऐसा है जिसके बारे में सोचता हूं लेकिन मुझे खुद को बबल में ढालना होगा.”

सैम्स को हालांकि वेस्टइंडीज सीरीज से पीछे हटने की बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिए हैं कि वह वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से पीछे हटने वाले खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं देगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 3 =