वैश्विक

वाह रे मौलवी साहबः मस्जिद का माइक ऑन कर सो गए मौलवी, रातभर आती रही ऐसी आवाजें

सोशल मीडिया में इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ पहले से ही पाकिस्तान लड़की दनानीर मुबीन का वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। वहीं कुछ दिनों पहले स्वेता का जूम कॉल कांड भी सुर्खियां बटोर रहा है।

इस बीच एक वीडियो फिर सामने आया है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि एक मौलवी मस्जिद का माइक बंद करना भूल गए। इसके कारण पूरी रात माइक पर उनके खर्राटों की आवाज सुनाई दी और लोग काफी परेशान हुए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि मौलवी गहरी नींद में सो रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज गूंज रही है।

ट्विटर पर यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि मौलवी साहब माइक ऑन करके सो गए। ट्वीट किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे।

एक हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 2900 से अधिक लोगों ने लाइक किया। मौलवी के इस वीडियो पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब कहा है। यह पता नहीं चल पाया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =