फिल्मी चक्कर

जब Yami Gautam को कहा ‘फेयर एंड लवली’…Watch Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ (Bhoot Police)  के प्रमोशन में बिजी है. मंगलवार को उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था, जहां वो क्रीम कलर की साड़ी पहन पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कानोंं में ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमके पहने हुए थे. उनका ये लुक बेहद शानदार लग रहा था जिसे देखकर पैपराजी उन्हें ‘फेयर एंड लवली’ कहने लगे. जिस यामी ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया.

दरअसल फेयर एंड लवली एक ब्यूटी क्रीम हैं जिसमें यामी गौतम दिखाई दीं थी. इसलिए जब पैपराजी ने उन्हें क्रीम कलर की साड़ी में देखा तो उनकी तारीफ में वो उन्हें फेयर एंड लवली ही कहने लगे जिसे सुनकर यामी अपनी आंखे घुमाई और कहने लगीं. “एक बार और बोला ना” इसके बाद उन्होने कहा कि “सम्मान के साथ कहो, इस तरह के नाम से नहीं बुलाओ” यामी का ये वीडियो एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

इससे पहले यामी ने कुछ फोटोज़ अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यामी ने लिखा “एक शांत सा सफेद, एक साधारण मुस्कान और ठीक ऐसे ही दिन गुजर जाता हैं. भूत पुलिस के प्रचार का पहला दिन” इसके साथ उन्होंने एक ओर पोस्ट भी डाली हैं जिसमें अपने आउटफिट के लिए उन्होंने अपनी टीम को शुक्रिया कहा है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =