वैश्विक

योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अंतरिम अध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि हिन्दुओं के लिए हमेशा कार्य करने वाले कालका जी मंदिर के महंत और सनातन हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विश्व हिन्दु महासंघ के भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चैरसिया ने सुरेंद्रनाथ को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया।

इसको लेकर नेपाल के काठमांडू में महासंघ के पदाधिकारियों कीे बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से सुरेंद्रनाथ को अंतरिम अध्यक्ष बनाने फैसला किया गया।

इस मौके पर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि विश्व हिन्दु महासंघ हिन्दुओं के हितों के लिए काम करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसे संयुक्त राष्ट्र महासंघ से परामर्श दात्री के रूप में मान्यता प्राप्त है।

अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद एवं भारत के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से मुझे भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 कालका जी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ ने कहा, पूरे भारत में महासंघ को करूंगा मजबूत-

मैं इस कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और उनकी आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं शीर्घ ही भारत के अन्य प्रदेशों में भी संगठन को खड़ा करूंगा और वहां संगठन को मजबूत करूंगा।

इसके अलावा मेरी कोशिश रहेगी कि पूरे भारत में इसकी साखाएं खोली जाएं ताकि विश्व हिन्दु महासंघ का नाम सभी जगह फैल जाए। उन्होंने बताया कि मैंने शुरू से ही हिन्दु के लिए कई काम किए हैं और आगे भी करता रहूंगा।

अब अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद मेरा काम और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है और मैं इसे निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =