Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन अंमबावता की एक मीटिंग ब्लॉक देवबंद के गांव बनेडा में मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में हुई जिसकी अध्यक्षता यामीन साहब ने की और संचालन पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सालिम त्यागी ने किया

मीटिंग में मौजूद सहारनपुर जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह फौजी संगठन के पदाधिकारियों को बनेडा के किसानों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर किसान परेशान है

किसानों का यह दर्द सुनकर सहारनपुर जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह फौजी ने सभी किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए संगठन की ताकत से अवगत कराया

और एकता का सभी को पाठ पढ़ाया और सभी किसानों से अपील की आगामी १० सितंबर को  चौधरी रिशिपाल अंबावता  के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकजुट होकर उनका स्वागत करें

मीटिंग के बाद सभी की सहमति से अमजद को नागल ब्लॉक अध्यक्ष वह गुलजार को बनेडा ग्राम अध्यक्ष की कमान सौंपी और दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर मुजफ्फरनगर से जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी जिला सचिव उबेद चौधरी शाहिद नगर उपाध्यक्ष जान मोहम्मद सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष इंतजार नगर सचिव कासमपुर ग्राम अध्यक्ष अफजाल ग्राम सचिव लियाकत अली वह सहारनपुर से देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष योगेश उर्फ कप्तान विजेंद्र कुमार ब्लाक उपाध्यक्ष विकास कुमार ब्लॉक सचिव सनोज कुमार ग्राम उपाध्यक्ष राजकुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 2 =