वैश्विक

UNHRC में पाकिस्तान द्वारा गैर-न्यायिक हत्याओं के मुद्दों को उठाया

विश्व सिंधी कांग्रेस के महासचिव लखू लुहाना ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान द्वारा सिंधी लोगों को जबरन गायब किए जाने और गैर-न्यायिक हत्याओं के मुद्दों को उठाया। 

संयुक्त राष्ट्र में जिनेवा में विश्व सिंधी कांग्रेस के महासचिव लखू लुहाना ने कहा, “पाकिस्तान की एजेंसियों द्वारा सिंधी लोगों के लापता होने का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। पिछले 3 महीनों में, 60 से अधिक अपहरण किए गए। वे इसे आतंक फैलाने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।” 

लुहानी कहते हैं कि, “इस अपहरण में एक 15 साल का बच्चा और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हैं। पाकिस्तानी एजेंसियां उनकी आवाज को बेरहमी से चुप कराने और आतंक फैलाने के लिए अपहरण को एक उपकरण की तरह उपयोग कर रही हैं।

सिंधी लोग सैकड़ों रैलियों, भूख हड़ताल, विरोध प्रदर्शनों और याचिकाओं के जरिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन दुखद बात यह है कि पाकिस्तान की न्यायिक प्रणाली ने इसका कोई समाधान नहीं किया।” 

लुहाना ने मदद की अपील करते हुए कहा, “हम संयुक्त राष्ट्र परिषद से अनुरोध करते हैं कि सिंधी लोगों को पाकिस्तान एजेंसियों द्वारा गायब किए जाने से बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। अपराधियों को दंड दिलाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =