वैश्विक

यूपी में तीन बार के विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर, मचा हडकंप

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में खाकी और खादी का असर खत्म होता जा रहा है। लखीमपुर खीरी में रविवार को जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की मार-पीट में मौत हो गई। इतना ही नहीं बेटे को भी अधमरा कर दिया गया ।

लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया पढ़ुवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष रविवार को दिन में ही भिड़ गए। इसमें एक पक्ष पलिया का और दूसरा पक्ष पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना का है।

यहां पर जमीन पर कब्जेदारी के विवाद के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें पूर्व विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी।

उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान पूर्व विधायक को हार्टअटैक पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई।

वहीं पूर्व विधायक के पुत्र ने उनकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप है। लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा से निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना तीन बार के विधायक रहे है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21403 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 6 =