वैश्विक

जिसने सिखों के घर बर्बाद कर दिए,जो 1984 का दोषी है, तुम उसके गुणगान गा रहे हो- Manpreet Singh Kanpuri

खालसा कॉलेज में पूर्व सीएम कमलनाथ की एंट्री पर विवाद खड़ा हो गया. वहां मौजूद एक कीर्तनकार Manpreet Singh Kanpuri ने कमलनाथ के गुरुद्वारे आने और उनके सम्मान का विरोध किया. पूरे समाज के सामने उन्होंने आयोजकों को खरी खोटी सुनाई.

कहा शर्म करो- 1984 में सिखों को बर्बाद करने वाले का गुण गान बंद करो.राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने इंदौर आए पूर्व सीएम कमलनाथ गुरुनानक देव की जयंती पर मत्था टेकने खालसा कॉलेज पहुंचे. वहां कमलनाथ का सरोपा सौंपकर सम्मान किया गया.

कमलनाथ यहां कुछ देर रुके और फिर चले गए. उनके वहां से निकलते ही बवाल मच गया.कमलनाथ के जाते ही पंजाब के कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने विरोध दर्ज करा दिया. उन्होंने भरी सभा में सिख समाज के सचिव राजा गांधी को खूब खऱी खोटी सुनाई.

Manpreet Singh Kanpuri  ने हजारों लोगों की उपस्थिति में कहा शर्म करो गांधी, जिसने सिखों के घर बर्बाद कर दिए,जो 1984 का दोषी है, तुम उसके गुणगान गा रहे हो. भरी सभा में कीर्तनकार मनप्रीत सिंह के ये तेवर देखकर सभी हतप्रभ रह गए.

Manpreet Singh Kanpuri ने कहा 1984 में जिस बंदे के कहने पर हजारों सिखों का कत्ल होता है दुकानें जला दी जाती हैं, हमारी माता-बहनों की इज्जत पर हाथ डाला जाता है, उस बंदे का सम्मान हम कर रहे हैं. सिंह यही नहीं रुके. उन्होंने कहा मैं वाहे गुरु गोविंद सिंह की सौगन्ध खाकर कहता हूं कि अब मैं कभी इंदौर नहीं आऊंगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 20 =