Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीरो ड्रग्स अभियान: शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर द्वारा चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना भौराकलां पुलिस ने भौराखुर्द तिराहा शिकारपुर रोड से ०५ अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान रवि कुमार पुत्र रमेशचन्द निवासी नोजली माजरा थाना भवन शामली, विपिन पुत्र हरवीर निवासी भनेडा थाना बाबरी शामली, अरविन्द पुत्र अतर सिंह निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर, कपिल पुत्र अशोक निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर, ऋषिपाल पुत्र जगवीर निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी ०५ कि०ग्रा चरस(सुल्फा), ०२ मोटर साइकिल, मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस नं० एचआर ०५ डब्लू ४४७५, मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर नं- डीएल १३ एसएस ४९४१, ०४ भिन्न कम्पनी के मोबाईल फोन बरामद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21296 posts and counting. See all posts by News-Desk