स्वास्थ्य

कोरोना: 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित है Zycov-D

कोरोना के तीसरे लहर से बचाने के लिए प्रमुख दवा कंपनी जैडस कैडिला(Zydus Cadila) ने बच्चों को कोरना से बचाने के लिए दवा तैयार की है जिसकी मंजूरी के लिए कंपनी ने भारत सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग डीसीजीआई को आवेदन किया है।

आपको बता दे की देश में इस साल जनवरी से कोरोना संक्रमण रोधी टीकाकरण (Vaccination In India) जारी है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी कमजोर पड़ी है। वहीं तीसरी लहर (Covid-19 3rd Wave) के बारे में आशंकाएं जाहिर की जा रही है। कई रिपोर्ट्स में विशेषज्ञों के हवाले से दावा किया गया है कि तीसरी लहर में बच्चों पर इसका असर पड़ सकता है।

इन सबके बीच फार्मा कंपनी Zydus Cadila ने DCGI को आवेदन कर Zycov-D के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी की मांग की है। यह वैक्सीन 12 वर्ष की उम्र से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए कोरोनावायरस बीमारी (Covid-19) के खिलाफ डीएनए वैक्सीन (DNA Vaccine) है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार कंपनी ने 28,000 से अधिक वॉलंटियर्स पर ट्रायल किया और फिर तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे पेश किए।

Zydus Cadila के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण डेटा के अनुसार Zycov-D 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित है। कंपनी ने सालाना कोविड-19 टीकों की 10 करोड़ खुराक का उत्पादन करने की योजना बनाई है।

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्रमुख डॉ। रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिये कोविड-19 टीकों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्कूल खुलने और उनके लिए बाहर की गतिविधियों का रास्ता खुलेगा। हाल ही में एम्स डायरेक्टर डॉ। गुलेरिया ने कहा था, ‘अगर जायडस के टीके को मंजूरी मिलती है तो यह भी एक और विकल्प होगा।’

भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन के दो से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों पर किये गए दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों के सितंबर तक आने की उम्मीद है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =