उत्तर प्रदेश

थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी मारूति बलेनो कार, आभूषण, मोबाइल फोन व नकद रूपये सहित अवैध तमंचा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम

1. राहुल पुत्र राम विजय निवासी विशेषण थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर ।
(उम्र करीब 21 वर्ष, कक्षा-5 पास, ट्रक पर हेल्पर का कार्य)

2. कमरूद्दीन पुत्र कुर्बान निवासी कुड़ेलवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
(उम्र करीब 23 वर्ष, अनपढ़, ट्रक ड्राइवर)

इनके पास से बरामद सामान
मारूति बलेनो कार नम्बर-UP78 AW 6229, 02 जोड़ी चांदी के पायल, 01 जोड़ी पॉजेब चांदी के, 02 अदद हाथफूल चांदी के, 01-01 हजार रूपये के 02 नोट चांदी के, 01 जोड़ी सोने की झुमकी मय चेन

02 अदद अंगूठी सोने की, 02 अदद नाक की कील सोने की व 13,000/-रूपये नकद, एक अदद रेडमी कम्पनी का मोबाइल फोन सम्बन्धित मु0अ0सं0-543/2020 धारा 379/457/380/411 भादवि थाना मोहम्मदपुरखाला बाराबंकी ।

2- 01 जोड़ी चांदी का पायल, 01 जोड़ी कान की बाली सोने की व 37,754/- रूपये सम्बन्धित मु0अ0सं0-554/2020 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहम्मदपुरखाला बाराबंकी ।

3- 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर *(अभियुक्त राहुल के कब्जे से) मिला।

गिरोह बनाकर करते थे लूट पाठ

पकड़े गए आप लोग गिरोह बनाकर लूटपाट करते थे। इनके द्वारा ट्रक पर हेल्पर व ड्राइवर का कार्य किया जाता है ।

यह लोग ट्रक पर गन्ना सूरतगंज से लोड करके ले जाते है और वापस खाली ट्रक तौल केन्द्र सूरतगंज पर खड़ी कर देते थे । इसके बाद रात्रि में घर जाते समय रास्ते में किसी शादी समारोह आदि में भोजन करते थे 

उसके उपरांत वहीं आस-पास के घरों में किसी घर को चिन्हित करके चोरी की घटना कारित करते थे ।

घरों में चोरी की घटना कारित करते समय किसी गाड़ी को चुरा लेते थे और उसी गाड़ी से चोरी का सामान लेकर चले जाते थे 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =